Gopal Jalan

Samay Prabah

समय प्रवाह

स्तंभकार-लेखक गोपाल जालान की पुस्तक "समय प्रवाह' तीसरी हिंदी पुस्तक है। वर्ष 2019 में गुवाहाटी के विशाल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का मूल्य 200 रुपए हैं। इस पुस्तक में कुल 88 लेख शामिल किए गए हैं। असम, भारत तथा विश्व के विभिन्न सामयिक घटनाप्रवाह के विश्लेषण से समृद्ध इस लेख संकलन पुस्तक में पाठकों के लिए चिंतन की खूराक के साथ ही बहुत सी बातों की जानकारियां भी है। इसके साथ ही दैनिक जीवन से जुड़े मसले, समस्याएं, विभिन्न व्यक्ति, उत्सव-पर्व और मानवीय मूल्यों से जुड़े विषय आदि सभीहृदय को स्पर्श कर जाएंगें। कई लेखों में असमिया साहित्य-संस्कृति से जुड़े कई पुरोधा व्यक्तियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आलोकपात किया गया है। असमिया फिल्म, भ्राम्यमान थिएटर और गैर पेशावर नाट्यगोष्ठी से जुड़े लोगों के जीवन संग्राम के साथ ही इन सभी के विकास के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी लेखक ने अपनी राय व्यक्त की है।

Download E-Book (PDF)
Scroll to Top